Showing posts with label walking. Show all posts
Showing posts with label walking. Show all posts

Thursday, June 16, 2011

काश तुम होते...


काश तुम पास होते, हम साथ जीते,
थोडा लड़ते, फिर एक दूजे पे हँसते,

काश तुम मेरे होते, हम हर पल जीते,
बिन के बात के भी हम बात किये करते,

काश तुम समझते, हम खुल के जीते,
तुम बैठे रहते, हम तुम्हे देखते ही रहते,

काश तुम रुक जाते, हम अकेले न जीते,
हाथ पकड़ एक दूजे का साथ में चलते....

काश तुम होते, ऐ काश तुम होते...